Posts

Showing posts with the label #OneIndia #DurgaPuja #Muharram #IndiaAgainstCommunalism #IndianFestival #India #Politics #VoteBankPolitics #Election

Published Article / Bhopal Samachar

बँगाल में त्यौहार पर सियासत।। जिस तरह मौसम आते जाते रहते है ठीक वैसे ही हमारे यहाँ त्यौहार भी हर साल आते जाते रहते है लेकिन चीरकाल का बसंत-बहार का वरदान अगर किसी को प्राप्त है तो वह है हमारे देश की सियासत। हर राज्य में, हर पार्टी हमाम में नंगे होकर एक दूसरे को ढकने की नसीहत देते रहते हैं। और जहाँ पानी की किल्लत शुरू होती है सब मिलकर हमाम के मालिक पर दोष का पेड़ रोप देते हैं। वैसे भी ऊपर वाले को दोष देना आसान होता फिर चाहे वो आपके मकान के ऊपर वाले मंज़िल पर ऊँघने वाला हो या फिर नीली छतरी के ऊपर वाली मंज़िल पर अपनी तोंद को कम करने के चक्कर में चहल कदमी करने वाला। एक बात और, आजकल नीले गगन के ऊपर जितनी साम्प्रदायिकता नहीं होती होगी उससे ज़्यादा नील गगन के ताले होने लगे हैं और इसी को चढ़ावा देने में बँगाल ने थोड़ी कोशिश की थी। हो सकता है उनका मक़सद हंगामा खड़ा करना था लेकिन कलकत्ता हाई कोर्ट ने नौटंकी को सिरे से खारिज कर के सारा नारियल बिना फोड़े पूजा और बिना शरबत के ताजिया की यात्रा भी पूरी करवा दी। हाजमे की गोली टटोल ही रहा था तो देखा 1982 और 1993 की शीशी अभी भरी है। उस वक़्त भी आज का इतिहास, वर्...